सपाइयों ने कैब को देश बांटने वाली साजिश बताया

जाज़मऊ गंगा पुल पर 10 दिसंबर को सपाइयों ने प्रदर्शन किया और एक दिन पहले लोकसभा में पास हुए नागरिक संशोधन बिल या कैब (सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल) को संविधान व संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष के सिद्दांत की हत्या करने वाला बिल बताया। सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता की अगुवाई में जमकर नारेबाज़ी की गई। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश और संविधान का अपमान करने वाला बिल है। बिल में पाकिस्तान , बांग्लादेश व अफ़ग़ानिस्थान से आए हिन्दू , ईसायी , जैन , सिख , पारसी को नागरिकता मिलने का दिया जा रहा है पर मुस्लिमों को नहीं। मो० शाहरुख़ ख़लीफ़ा ने कहा कि अपने जीवन में पहली बार धर्म के आधार पर भेदभाव का क़ानून सुन रहे है। विरोध प्रदर्शन में अभिमन्यु गुप्ता , मो० शाहरुख़ ख़लीफ़ा , जितेंद्र जयसवाल , मक़सूद अहमद , नईम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।