शिवपाल की पार्टी का पैदल मार्च

महिलाओं व बेटियों के साथ बढ़ते अपराध व आए दिन हो रही चैन स्नैचिंग, लूट, छेड़खानी की घटनाओं समेत तमाम शहर के स्थानीय मुद्दों को लेकर 4 दिसम्बर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों ने सरसैया घाट चौराहे से मण्डलायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। और इन सभी समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि, वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता के साथ केवल धोखाधड़ी कर रही हैं। इस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा ना के बराबर रह गई है। जहां भी देखें हर तरफ महिलाओं का उत्पीड़न ही हो रहा है। अब तक यह सरकार महिला सम्बन्धी मामलो पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हुई है। जिस तरीके से हैदराबाद में हुई। महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या के बाद से महिलाओं में भय व्याप्त हो गया है। आज कहीं भी महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर पल उन्हें घर से बाहर निकलने में डर सा बना रहता है। और यह सरकार केवल महिला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात ही करती है। लेकिन सुरक्षा के लिए कोई भी कानून नहीं बनाया। वहीं शहर में बढ़ती गन्दगी व बीमारियों पर भी अंकुश लगा पाने में सरकार नाकाम साबित हुई है। शहर में जगह जगह सड़के उखड़ी हुई है कोई सुध लेने वाला नही है। जिसकी वजह से वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। केवल सरकार जनता को गुमराह कर रही है। आज हम सभी ने इन्हीं मांगों के साथ मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाएं और ऐसी घटनाओं को संज्ञान में लेकर आरोपियों को सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा दी जाए।