बादशाही नाके का ज्वैलर विजय भी गिरफ्तार
कानपुर में 3 दिसंबर को अनवरगंज पुलिस ने शकील नामक चोर को टाटमिल चौराहे से घेराबंदी कर पकड़ा। अनवरगंज पुलिस का कहना है कि चोर किदवईनगर थाने का गैंगस्टर है। ये चोर उन घरों को निशाना बनाता था, जहां शादी का कार्यक्रम चल रहा होता था। यहां तक कि फतेहपुर निवासी एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर से भी उसने लाखों का माल साफ कर दिया। पुलिस ने शकील के साथ ही उसकी पत्नी शबीना, बेटे शिब्बू और बादशाही नाका कानपुर के ज्वैलर विजय को गिरफ्तार किया है। विजय के यहां शकील माल बेचा करता था। पुलिस ने शकील व ज्वेलर्स के पास से सोने -चांदी के जेवरात व 16 लाख रुपया बरामद किया है | पुलिस ने बताया कि मूलतः फतेहपुर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर वहीद अहमद लखनऊ के मलिहाबाद में तैनात हैं। 5 नवंबर को उनकी बेटियों की शादी थी। फतेहपुर में आयोजन एक मैरिज लान से था। तभी उनके सूने पड़े घर में शकील ने हाथ साफ कर दिया। 3 दिसंबर को शकील टाटमिल पहुंचा था। सूचना पर पुलिस ने घेरा तो शकील ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई तो उसके पैर में लगी। घायल शकील को अंततः पकड़ लिया गया।
फोटो परिचय- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी